अब मध्य प्रदेश के इन 12 राज्य मार्गों पर लगेगा टोल टैक्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार सड़कों के रखरखाव के लिए टोल टैक्स वसूल करेगी। इसके लिए प्रदेश में लोक निर्माण विभाग ने 12 सड़कों का चुना है। लेकिन इन सड़कों पर यात्री वाहनों को छूट दी जाएगी। केवल वाणिज्यिक वाहनों से ही शुल्क वसूला जाएगा। इसके साथ ही हर वर्ष टैक्स का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए एजेंसी का चयन निविदा के द्वारा किया जाएगा, जिसकी ठेका अवधि पांच साल रहेगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को देखते हुए सभी विभागों को बजट के अतिरिक्त भी वित्तीय संसाधन जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने ऐसे मार्गों पर टोल टैक्स लेने का निर्णय किया है, जिन पर वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। इससे जो राशि प्राप्त होगी, उसका उपयोग सड़कों के रखरखाव पर किया जाएगा। इससे विभागीय बजट पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। टोल टैक्स से जो राशि प्राप्त होगी उसका उपयोग राज्य राजमार्ग निधि के माध्यम से किया जाएगा। 12 मार्गों पर टोल टैक्स लगाने की अनुमति के लिए आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

इन वाहनों से लिया जाएगा टोल टैक्स

– बस, कार, जीप सहित यात्री वाहन

– स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार

– आटो रिक्शा, दुपहिया तथा बैलगाडियां

– कृषि उपयोग में आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली

– भारतीय डाक तथा तार विभाग के वाहन

– फायर ब्रिगेड

– एम्बुलेंस

– हल्के वाणिज्यिक वाहन, ट्रक और मल्टी एक्सल ट्रक।

– इन वाहनों की मिलेगी छूट

– केंद्र सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार के सभी वाहन

– संसद और विधानसभा के सदस्यों के वाहन

– भारतीय सेना के वाहन

इन सड़कों पर लगेगा टोल टैक्स

– बालाघाट-बैहर

– खंडवा-मूंदी

– इंदौर-देपालपुर

– बुढ़ार-अमरकंटक

– आगर-जावरा

– भोपाल-बैरसिया-सिरोंज

– सिवनी- कटंगी

– नीमच-मनासा

– शुजालपुर-अकोदिया

– गंजबासौदा-सिरोंज

– नागदा-धार

– जबलपुर-पाटन-शाहपुरा

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें