Gwalior Crime News: हाइवे पर बाइक सवार युवकों को छह बदमाशों ने छाती पर कट्टा तानकर पीटा, 10 हजार रुपये लूटकर ले गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gwalior Crime News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। चितबई गांव के पास हाइवे पर बाइक सवार युवक को अचानक आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी के सामने आकर रूक लिया। इन बदमाशों ने युवक की छाती पर कट्टा रख दिया। उसके बाद गाड़ी से उतारकर उसकी पिटाई की। लुटेरे उसकी जेब से 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों के बाइक छोड़ जाने के संबंध में फरियादी ने बताया कि लुटेेरे के इरादे भांपकर उसने गाड़ी की चाबी निकालकर जेब में रख ली थी। पुलिस ने पड़ताल में छह संदेहियों की पहचान की है। संदेही को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश देने पर गायब मिले हैं।

 

दांगियापुरा निवासी राजू उर्फ वीरेंद्र पुत्र बनवारी कुशवाह सोमवार को रिश्तेदार में आयोजित किसी कार्यक्रम गया था। रात को बाइक से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव से निकलकर हाइवे पर आते ही। उसकी गाड़ी के सामने आधा दर्जन के लगभग नकाबपोश बदमाश आ गए। इन बदमाशों ने युवक की छाती पर कट्टा रख दिया। गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई शुरू करदी। मारपीट के दौरान आरोपितों ने फरियादी के जेब से 10 हजार रुपये निकालकर मौके से भाग गए। लूट की सूचना मिलते बेहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पड़ताल के दौरान क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले हाइवे पर मूलचंद, रामनिवास, सोनू, संजू, अवधेश व बृजेश को खड़ा देखा था। यह नाम सुनकर फरियादी ने पुलिस को बताया कि इन लोगों से पहले से उसकी रंजिश चल रही है। संदेही के रूप में छह नाम सामने आती ही, पुलिस उन्हें तलाशने के लिए उनके घर पहुंची। सभी संदेही घरों से गायब मिले। जिसके कारण पुलिस का संदेह और पुख्ता हो गया। पुलिस संदेहियों को पकड़कर लूट की घटना की वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें