Gwalior Crime News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। थाटीपुर थाना पुलिस ने सतेंद्र सिकरवार सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला सोमवार की रात को दर्ज किया है। यह प्रकरण संजय कुशवाह की शिकायत पर किया गया है। फरियादी का आरोपित ने उसके साथ जमीन बेचने का अनुबंध कर 30 लाख रुपये लिए। अनुबंध करने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री की और पैसा वापस करने से भी मुकर गए। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
गोविंदपुरी निवासी संजय पुत्र मुरली कुशवाह ने पुलिस को लिखित कर बताया कि संतेद्र सिकरवार. रजनीश व श्याम सुंदर पहले से परिचित हैं। इन लोगों ने उसे बेचने के लिए जमीन बताई। जमीन पसंद आने पर उसका सौदा कर लिया। आरोपितों के साथ जमीन खरीदने का अनुबंध करते हुए 30 लाख रुपये दिए। रजिस्ट्री के लिए समय भी तय हो गया। निर्धारित समय में आरोपित जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकर गए। और अब अनुबंध के समय लिया गया पैसा भी नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस ने परियादी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ जांच के उपरांत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस धोखाधड़ी के मामले की जांच करने के साथ-साथ आरोपितों की तलाश भी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित प्रकरण दर्ज करने के बाद भूमिगत हो गया है। उनकी तलाश में पुलिस पार्टी भेजी गई थी, लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आने आ पाए। आरोपितों को उनके नजदीकी रिश्तेदारों के यहां भी तलाश किया जा रहा है।









