Rail News in Bilaspur: बिलासपुर जोन कार्यालय में आग लगी तब कैसे करना है बचाव, दी गई जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।Rail News in Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन कार्यालय में रेलवे सुरक्षा बल व सिविल डिफेंस ने आग से सावधानी व बचाव विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान कार्यालय के अलग- अलग विभागों के कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें अग्निशमन यंत्र का उपयोग कैसे करना है। इसके बारे में भी बताया गया। पांच मंजिला इस जोन बिल्डिंग में वैसे तो सुरक्षा के सारे उपाए व उपकरण उपलब्ध है। भूकंप का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। आग से बचाव के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर आपतकालीन स्थिति में इन उपकरणों का उपयोग कैसे करना है। इससे अभी भी कई कर्मचारी अंजान है।

कुछ महीने पहले नीचे के एक कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग भी लग गई। चपेट में आने से आवश्यक फाइलों के अलावा कम्प्यूटर भी जलकर खाक हो गए थे। यह परिस्थितियां दोबारा न आए। इसलिए रेल प्रशासन चाह रहा है कि हर कर्मचारी इस तरह की घटना से निपटने के लिए पूरी तरह परिपक्व रहे। इसी के मद्देनजर ही कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त रूपवंत तिर्की व उप निरीक्षक डीके यादव तथा सिविल डिफेंस के इंस्ट्रक्टर घनश्याम विश्वकर्मा के द्वारा आग से बचाव व सावधानी के सबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक डीके यादव रेलवे सुरक्षा बल सेटलमेंट पोस्ट बिलासपुर के द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय प्रांगण में अग्निशमन यंत्र व ग्राउंड फ्लोर में लगे हुए हाइड्रेंट पाइप का कैसे उपयोग करना है, आदि के बारे में विस्तृत व प्रायोगिक रूप से अभ्यास भी कराया गया। आगे भी इस तरह की कार्यशाला होगी, ताकि सभी कर्मचारी पूरी तरह दक्ष रहें।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें