रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा 29 सितम्बर को रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित हेल्थ जोन स्पेशलिटी क्लीनिक व एन.आर.वी. इस्पात तराईमाल में ऐतिहासिक शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हुए जांच के संबंध में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. मनीष बेरिवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में हर तीसरा व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित पाया जा रहा है और आज भारत को मधुमेह का राजधनी भी माना जाने लगा है। यही कारण है कि विश्व की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था रोटरी इंटरनेशनल द्वारा लोगों में मधुमेह के प्रति जानकारी और उसका समय रहते रोकथाम किया जा सके या किसी व्यक्ति को मधुमेह है, परन्तु उस व्यक्ति को उसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई अन्य परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। उसको भी समय रहते चिन्हांकित किये जाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।
साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद कम उम्र के बच्चों में भी लाइफ स्टाइल के कारण शुगर की समस्या देखी जा रही है। इसलिए आज के जांच शिविर में कुछ ऐसे मरीजों में शुगर चिन्हांकित किया गया, जिनकी उम्र मात्र 20 से 40 वर्ष की ही है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के जांच शिविर में कुल 700 मरीजों का शुगर का जांच किया गया, जिसमें से 250 लोगों का डॉक्टर के सलाह पर थायराइड का भी जांच किया गया। आज के जांच शिविर में 325 ऐसे लोगों की मधुमेह की जांच की गयी, जिनको पहले से ही मधुमेह की शिकायत थी, लेकिन उनका शुगर अनियंत्रित रहता था। जिनको डॉक्टरों द्वारा शुगर नियंत्रित रखने के उपचार बताये गये। आज के जांच शिविर में 170 मरीज ऐसे चिन्हाकित किये गये, जिनको पहली बार शुगर होने की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गयी।

ज्ञात हो कि मधुमेह पर लोगों में जागृति लाने का यह कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल और भारत में मधुमेह की रोकथाम के लिए बनी सबसे बड़ी संस्था आर.एस.एस.डी.आई. के संयुक्त तत्वाधान में देश भर में आज चलाया गया, जिसमें ऐतिहासिक रूप से 10 लाख लोगों की जांच की गयी। उसी तारतम्य में रायगढ़ में भी मधुमेह का विशाल जांच शिविर का आयोजन किया गया। उसमें 700 मरीजों का मधुमेह जांच किया गया। इनमें से 250 लोगों की थायराइड की भी जांच डॉक्टरों के सलाह पर करायी गयी।

उक्त जांच शिविर को सफल बनाने में एन.आर.वी. इस्पात तराईमाल के डायरेक्टर रोटेरियन विजय अग्रवाल व रोटेरियन संजय सोनी (सीए) सहित दवा कंपनी ल्यूपिन के संजय मिश्रा एवं रितेश साव तथा एलेम्बिक के दिलीप मिश्रा व संजय कोशले सहित हेल्थ जोन क्लीनिक के इला हसदा, ज्योति खुटे, चांदनी यादव, हिरा भारती, विरेन्द्र खुटे, प्रिया तिवारी, मिथिला साहू, राहुल पाण्डेय आदि हॉस्पिटल स्टाफ का योगदान रहा।

स्थानीय स्तर पर उक्त जांच शिविर का संचालन रोटरी क्लब रॉयल के क्लब अध्यक्ष रो. हितेश सुनालिया, सचिव रो. संदीप अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. आशीष अरोरा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल, रो. ओम प्रकाश मोदी, रो. विजय अग्रवाल (एन.आर.), रो. मनोज अग्रवाल (कम्युनिकेशन), रो. अशोक गर्ग, रो. मनीष अग्रवाल (गणगौर), रो. अंकित अग्रवाल, रो. संतोष सिंघल, रो. मयंक केडिया, रो. पंकज गोयल, रो. सुनील अग्रवाल (गंगा इस्पात), रो. आशीष महामिया, रो. मनोज अग्रवाल (पी.डब्ल्यू.डी.), रो. राहुल अग्रवाल (बालाजी), रो. संदीप अग्रवाल (नवदुर्गा), रो. दिलीप मां बंजारी, रो. चंचल साहू, रो. दिनेश अग्रवाल हरगोपाल, रो. जोगेन्द्र वर्मा, रो. मुकेश अग्रवाल रामेश्वर नट बोल्ट, रो. अविनाश गर्ग, रो. अमित अग्रवाल यूरेका, रो. अजय जैन आदि द्वारा किया गया। जांच शिविर में क्लब के सभी सदस्यों ने सपरिवार योगदान दिया।








