लड़की से गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बना शुरू हुआ ब्लैकमेल का सफर और फिर………… पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामनगर के एक होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार रात युवती ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल आशुतोष ने बताया कि मंगलवार देर रात एक युवती रामनगर कोतवाली पहुंची। जहां उसने तहरीर में कहा कि दस सितंबर को चार युवक उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाई गई।
युवती का आरोप है कि मंगलवार को भी चारों युवकों ने दोबारा उससे होटल चलने को कहा और न जाने पर बनाई गई वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इसी बीच मौके पर युवकों की हरकतों को कुछ महिलाओं ने देख लिया तो चारों भाग गए। तहरीर के आधार पर रेलवे पड़ाव निवासी शिवराज सिंह, रितिक वर्मा, मोहल्ला पैठपड़ाव निवासी बालम सिंह और टेड़ा रोड निवासी गौरव रावत को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें