खुद की जान बचाने तेदुएं से भिड़ गई महिला, आगे क्या हुआ……….. पढ़िये पूरी खबर…WATCH VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई के गोरेगांव से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को तेंदुए से लड़ते हुए देखा जा सकता है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। हालांकि इस घटना में महिला को मामूली चोट भी आई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला जो छड़ी लिए घर के बाहर बरामदे में आकर बैठ जाती है, लेकिन उससे पहले ही तेंदुआ घात लगाए बैठा था। महिला जैसे ही बाहर आकर बैठती है, कुछ ही पलों में तेंदुआ महिला पर हमला कर देता है। महिला घबराकर पीछे की ओर गिर जाती है। इसके बाद महिला ने अपने बचाव के लिए हाथ में लिए छड़ी से तेंदुए पर पलटवार कर देती है और तेंदुआ पीछे हटकर भाग जाता है। महिला की शोर से पास पड़ोस के लोग जमा हो जाते हैं और महिला को उठाकर वापस लाते हैं।

महिला की पहचान निर्मला रामबदन सिंह (55 वर्षीय) के रूप में हुई है। हालांकि महिला को मामूली चोट भी आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आरे कॉलोनी की देखरेख करने वाले ठाणे वन प्रभाग के प्रभारी गजानन हिरे ने कहा कि पंजे के निशान यह संकेत दे रह हैं कि यह हमला उप-वयस्क (sub-adult) तेंदुए द्वारा किया गया था।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें