पिता पुत्र कर रहे थे चरस की तस्करी और फिर……………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चंपावत जिले के पुलिस और एडीटीएफ ने चरस तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब सवा नौ किलो चरस बरामद की है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी चम्पावत देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर में ऑपरेशन क्रेकडाउन छेड़ रखा है। जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग अभियान चल रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस और एडीटीएफ की संयुक्त टीम पाटी के गर्सलेख तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को देखकर भागे दो संदिग्धों को पुलिस ने दबोच लिया।

 

https://samachardoot.in/2021/09/30/woman-clashed-with-leopard-to-save-her-life-what-happened-next-read-full-news-watch-video/

इनके कब्जे से पुलिस ने नौ किलो दौ सौ ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ग्राम सुनकोट, तहसील धारी, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल निवासी रमेश सिंह (53) पुत्र दान सिंह और ललित सिंह (23) पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई।

 

https://samachardoot.in/2021/09/30/the-driver-of-the-female-police-officer-did-a-dirty-act-and-then-read-full-news/

पाटी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों पिता-पुत्र गांवों से चरस खरीदकर उसे हल्द्वानी में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। रमेश सिंह टैक्सी ड्राइवर है, जबकि उसका पुत्र होटल में काम करता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें