महिला पर भाले ने किया दर्जनों वार, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस ने कहा………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र स्थित चिरका गांव निवासी जैप के जवान चंद्रिका सिंह की पत्नी ममता देवी (32) की मंगलवार रात भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर चिरका पहुंचे रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक ने परिजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की आशंका पर उन्होंने कहा कि हत्याकांड के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बताया जाता है कि ममता घर में अकेली रहती थी। उसके दो बच्चे बाहर रहकर पढ़ाते हैं जबकि पति जैप जवान चंद्रिका सिंह हजारीबाग में तैनात है। लोगों को हत्या की जानकारी दोपहर में उस समय हुई जब चंद्रिका के बड़े भाई नागेश्वर सिंह की पत्नी जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंची। नागेश्वर की पत्नी वहां पहुंची तो घर में ममता खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।

 

https://samachardoot.in/2021/09/30/woman-clashed-with-leopard-to-save-her-life-what-happened-next-read-full-news-watch-video/

 

शोर मचाते हुए उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ममता के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसडीपीओ ने बताया कि महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। शव निर्वस्त्र पड़ा था जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

 

https://samachardoot.in/2021/09/30/the-driver-of-the-female-police-officer-did-a-dirty-act-and-then-read-full-news/

 

भाले से अंधाधुंध वार
हमलावर ने मृतका के शरीर पर भाला से अंधाधुंध वार किए। ममता के शरीर पर भाला घोंपने के करीब एक दर्जन निशान पाए गए हैं। घर की टेबल पर नाश्ते की प्लेट और पानी से भरा ग्लास रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी जान-पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया है। मौके पर थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा, एएसआई गुप्तेश्वर सिंह सहित पुलिस के जवान शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक मृतका का पति नहीं पहुंचा था। पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले उसके पति का इंतजार किया जा रहा था।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें