आखिर ऐसा क्या हुआ था कि एक युवक ने डाक्टर को बेहाश होते तक पीटा……….जानिए क्या है मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक कहावत है कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है क्योंकि कठिन समय में लोगों की जान डॉक्टर बचा सकता है। लेकिन सोचिए एक छोटी से बात के लिए किसी डॉक्टर को तब तक पीटा जाय जब तक वह खुद बेहोश ना हो जाए तो शायद ही यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी। रूस से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां डॉक्टर ने एक महिला की तारीफ कर दी तो महिला के पति को इतना गुस्सा आया कि उसने डॉक्टर को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया।

दरअसल, यह घटना रूस के साइबेरिया की है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के स्थानीय डॉक्टर के पास एक महिला स्किन की समस्या लेकर आई। नियमों के मुताबिक, महिला ने पहले परचा भरा और अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान महिला का पति भी महिला के साथ था। जब महिला की बारी आई तो उसका नाम बुलाया गया और वह अंदर डॉक्टर से मिलने गई। डॉक्टर ने उससे बीमारी पूछी और उसकी बात सुनने लगा।

ठीक इसी दौरान जब डॉक्टर महिला की जांच कर रहा था तो उसके मुंह से निकल गया कि आपकी स्किन तो बहुत अच्छी है। इतना सुनकर महिला तो चुप रही लेकिन महिला के पति को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसे गुस्सा आ गया। महिला के पति ने पहले तो डॉक्टर को बुरा-भला कहा इसके बाद बात आगे बढ़ी तो वह डॉक्टर के ऊपर टूट पड़ा और मारना शुरू कर दिया। डॉक्टर को उसके कुर्सी और मेज के ऊपर महिला के पति ने बुरी तरह पीटा।

हालत यह हो गई कि डॉक्टर की हड्डियां-पसलियां टूटने की नौबत आ गई। आखिरकार किसी तरह लोगों ने उसको पकड़ा और डॉक्टर जान छुड़ाकर दूसरी तरफ भागा। डॉक्टर के सिर और चेहरे पर काफी चोट आ गई थी। इसके बाद डॉक्टर और उसके स्टाफ ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया। मामला बढ़ता हुआ देखकर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी पति का नाम बखरिद्दीन है और वह अपनी पत्नी के साथ में ही अस्पताल गया था। पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मामले में डॉक्टर व्लादिमीर ने बताया कि उन्होंने जांच के बाद सिर्फ इतना कहा कि आपकी त्वचा अच्छी है लेकिन इसे गलत समझा गया। वहीं महिला और उसके पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने मेडिकल जांच के दौरान मुस्लिम लॉ का पालन नहीं किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें