चंद मिनट में डकैतों ने लूट लिए लाखों रूपए और……….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित बंद पड़े सरकारी बस स्टैंड परिसर में संचालित दी भागलपुर सेन्ट्रल को.ऑपरेटिव बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर बदमाशों ने 29 लाख 22 हजार 600 रुपए लूट लिये। गुरुवार दोपहर ढाई बजे हुई वारदात के बाद सभी बदमाश भागने में सफल रहे। मात्र दस मिनट में बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया। हैरानी यह कि इतनी बड़ी घटना हो गयी और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

घटना की सूचना पर विधि.व्यवस्था सदर डीएसपी डॉण् गौरव कुमार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। घटना में शामिल बदमाशों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहींए बैंक की शाखा प्रबंधक सुनीता चौधरी ने लूट होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाश पांच.छह की संख्या में थे। सभी चेहरे पर काले रंग के मास्क लगाये हुए थे। उन्होंने बताया कि वे हथियार लहराते बैंक में घुस आए। उस समय उनके अलावा एक अन्य कर्मी कैशियर अजय कुमार झा को बदमाशों ने हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट भी की। इससे उन्हें चोटे आई हैं। बदमाशों ने कैश काउंटर में रखे पैसे निकाल लिये व हथियार लहराते भाग निकले।

 

घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है। इस तरह की घटना में पहले संलिप्त रहे अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों का भी पता किया जा रहा है। दूसरे जिले से सटा इलाका है। इसलिए उस एंगल पर भी जांच करने का निर्देश दिया गया है।
. सुजीत कुमारए डीआईजीए भागलपुर रेंज

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें