लोगों की इस जिद ने ले ली ‘सर्पमित्र’ की जान……सांप को पकड़कर ले जा रहा था जंगल………. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहा जाता है कि अक्सर खतरों से खेलना जान पर भारी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में। यहां जहरीले सांपों काे पकड़ने वाले एक शख्स की जान लोगों की जिद पूरी करने में चली गई। असल में यहां पर संतलाल बंजारी लोगों के घरों ओर दुकानों से जहरीले सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ता था। शुक्रवार को भी वह एक सांप को पकड़कर जंगल ले जा रहा था। तभी वहां मौजूद कुछ लोग उससे डिब्बे से सांप निकालकर दिखाने की जिद करने लगे। इसी दौरान सांप ने संतलाल को डस लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सांप से खेलने का था शौक
बताया जाता है कि परासिया ब्लॉक के न्यूटन चिखली के वार्ड नंबर छह में संतलाल बंजारी को सांप से खेलने का शौक था। वह उन्हें अपना दोस्त मानता था। इस शौक को उसने बाद में लोगों की मदद का सहारा बना लिया। परासिया और आसपास के क्षेत्र में जहां भी सांप लोगों के घर, ऑफिस या दुकान में कुंडली मारकर बैठ जाते थे तो वे उसे मदद के लिए बुलाते थे। उसने ऐसे कई लोगों के यहां से जहरीले सांप पकड़े और उन्हें डिब्बों या बोरी में बंद कर जंगल कमें छोड़ा। इससे क्षेत्र में उसे सर्प मित्र के रूप में पहचाना जाने लगा।

मुश्किल से डिब्बे में बंद हुआ था सांप
परासिया के बस स्टैंड में उसे से संतलाल बुधवार शाम को बस स्टैंड स्थित पोस्ट ऑफिस में भी एक जहरीला सांप निकला था तो उसे मदद के लिए बुलाया गया था। यहां संतलाल ने काफी मशक्कत के बाद सांप को प्लास्टिक की एक बरनी में बंद किया था। मगर कुछ लोगों ने उससे सांप को दोबार बाहर निकालकर दिखाने का आग्रह किया। लोगों को सांप का फैला हुआ फन दिखाने के लिए हाथ से उसके फन को छेड़ा तो सांप ने उसे डस लिया। ग्लब्स पहने होने के बाद भी संतलाल सांप के जहर से बेहोश हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें