देखते ही देखते कैसे गिर गया 7 मंजिला इमारत, वीडियो देख आप भी चौक जाएंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हाल में हुई बारिश बाद भूस्खलन के कारण गुरुवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि यह घटना शिमला में हाली पैलेस के पास घोड़ा चौकी पर शाम 5.45 बजे हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

 

बताया जा रहा है कि इमरात के गिरने से पहले लोग बाहर निकल चुके थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महज 6-7 सेकंड में ऊंची इमारत जमींदोज हो जाती है। बताया जा रहा है कि इमरात सात मंजिला थी और भूस्खलन की वजह से इनकी नींव दरक चुकी थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें