शिक्षिका ने गुरू और शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार….छात्राओं का बनाया वीडियो…. और हो गई फरार….पढ़िये खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक महिला टीचर पर आरोप लगा है कि उसने छात्रावास में छात्राओं की कई बार अश्लील वीडियो बनाई है। आरोप है कि टीचर ने छात्राओं को धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी से या परिजनों से इस मामले की शिकायत की तो उनके घरवालों को झूठे मुकदमे लगवाकर फंसा दिया जाएगा।

घबराई छात्राओं ने बताया कि उनको साइंस पढ़ाने वाली टीचर रूबी राठौर ने छात्रावास में कपड़े बदलते व नहाते वक्त की वीडियो/फोटो बनाई है। इस शिकायत पर रूबी राठौर, वार्डेन व गेट कीपर के विरुद्ध कार्रवाई हो गई है. लेकिन रूबी राठौर फरार है।

छात्राओं को डर है कि अब कहीं वह उन वीडियो/फ़ोटो को वायरल न कर दे. वहीं उन्होंने ये भी कहा वार्डेन के विरुद्ध कार्रवाई गलत की गई है. उन्होंने तो शिकायत करने में मदद की है इसीलिए उनकी वापसी होनी चाहिए।

जानकारी जब बच्चियों के परिFemale teacher made porn video of girl studentsजनों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया।सभी एकत्रित होकर शिकायत करने छात्रावास पहुंच गए. इसके बाद जांच अधिकारी छात्रावास पहुंचे, लेकिन आरोपी टीचर अपने मोबाइल के साथ फरार हो गई। अब गुरुवार की शाम कुछ छात्राओं की यह सोचकर ही तबियत खराब हो गई कि अब कहीं आरोपी टीचर वीडियो/फोटो वायरल न कर दे? क्योंकि अब सभी को उसकी करतूत पता चल गई है।

इधर बच्चियों की तबियत की सुनकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी टीचर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना मडराक में तहरीर दे दी है. परिजनों का कहना है कि उस टीचर के मोबाइल में किस तरह के वीडियो/फोटो हैं, यह तो वही जाने लेकिन बच्चियां जिस तरह से डरी हुई हैं, उनको भी अंदेशा है कि टीचर कुछ ऐसा-वैसा न कर दे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें