लिव-इन पार्टनर ने महिला से किया रेप, मेट्रो में सफर के दौरान हुई थी दोस्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेट्रो में सफर के दौरान दोस्त बने एक युवक पर युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर महिला थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से बिहार की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि कंपनी जाने के लिए वह मेट्रो से सफर करती है। सफर के दौरान उसकी दोस्ती 2018 में रजोकरी निवासी एक युवक से हुई थी।

युवक भी गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। उसके बाद से वह दोनों डीएलएफ फेज-3 में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया और उसके बाद भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दोस्ती के नाम पर दुष्कर्म के कई मामले पहले भी आ चुके हैं। शादी का झांसा देकर भी दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं।

दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह दिल्ली में रहती है। उसने बताया कि उसकी दोस्ती गुरुग्राम में एक युवती से हुई थी। उस युवती ने उसे अपने युवक दोस्त से मिलवाया था। इसके बाद पीड़ित और युवक की भी दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने झांसे में लेकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें