शादी का झांसा देकर पति ने कई सालों तक किया रेप तो पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी, दोनों पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक दंपति पर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि वह खेलपुर गांव में अपना जीवन यापन करने के लिए माजिद के घर पर काम करती थी।

इस दौरान माजिद उसे शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुराचार करता रहा। जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने और उसकी पत्नी ने घर से निकाल दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर खेलपुर गांव निवासी माजिद पर दुराचार और उसकी पत्नी मुनव्वर पर जान से मारने की धमकी देने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर मामले की जांच की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें