लड़के ने प्रेशर कुकर से रचाई शादी..चार दिन बाद हुआ तलाक………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक लड़के ने ऐसी शादी की है कि उसकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस लड़के ने किसी लड़की से नहीं बल्कि कुकर के साथ शादी की है। इतना ही नहीं इस लड़के ने शादी के चार दिन बाद ही कुकर से तलाक भी ले लिया है। अब इस लड़के की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दरअसल, यह मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के रहने वाले खोइरुल अनम ने अपने सोशल मीडिया पर जब तस्वीरें पोस्ट की तो सब हैरान रह गए क्योंकि इस लड़के ने बकायदा कुकर के साथ शादी रचाई। इन तस्वीरों में लड़का कुकर को थामकर शादी वाले कपड़े पहनकर खड़ा है। जैसे ही लड़के ने पोस्ट शेयर की, लोग इसे जमकर शेयर करने लगे।

https://samachardoot.in/2021/10/03/uploaded-by-making-objectionable-video-of-women-the-judge-said-read-full-news/

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए खोइरुल अनम ने लिखा कि मैंने अपने चावल पकाने वाले कुकर से शादी करने का फैसला किया क्योंकि यह निष्पक्ष, आज्ञाकारी, प्यार करने वाला और खाना पकाने में मदद करने वाला है। इसलिए मैंने इसे अपना लिया है। लेकिन चार दिन बाद ही अनम ने कुकर से तलाक ले लिया, उन्होंने फेसबुक पर ही तलाक की घोषणा की।

https://samachardoot.in/2021/10/03/the-family-left-the-dead-body-in-the-crematorium-asi-said-i-will-get-cremated-this-was-the-reason/

तलाक की घोषणा करते हुए अनम ने बताया कि यह केवल चावल ही पका सकता है, इसलिए तलाक की घोषणा करता हूं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल भी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे स्टंट बताया है।

https://samachardoot.in/2021/10/03/the-land-here-is-called-nagalok-where-there-is-a-separate-settlement-of-poisonous-snakes-read-full-news/

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनम इंडोनेशिया में एक फेमस हस्ती हैं जो अपने फॉलोअर्स के मनोरंजन के लिए अजीबोगरीब स्टंट करते रहते हैं। इन्हें वहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी कहा जाता है।

https://samachardoot.in/2021/10/03/husband-raped-for-many-years-on-the-pretext-of-marriage-then-wife-threatened-to-kill-case-filed-against-both/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें