UP सरकार ने लखनऊ एयरपोर्ट को लिखी चिट्ठी- भुपेश बघेल और रंधावा के विमान को नहीं दें लैंडिंग की इजाजत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. लखीमपुर में किसानों की मौतका मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सबसे पहले कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौके पर पहुंची। इसके बार किसान आंदोलनों से चमके राकेश टिकैत ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अब खबर आ रही है कि पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और हाल ही में यूपी के ऑबजर्वर बनाए गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लखीमपुर का दौरा करना चाहते हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमित नहीं दी है।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर एस रंधावा को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं देने के लिए कहा है। बघेल और रंधावा ने आज लखीमपुर खीरी जाने की घोषणा की है, जहां झड़पों में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें चार किसान भी हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दोनों नेताओं के विमानों को लैंडिंग की इजाजत नहीं देने के पीछे कानून व्यवस्था बिगरने का हवाला दिया है।

लखीमपुर खीरी किसानों से मिलने निकली प्रियंका गांधी ने पूरी रात यूपी पुलिस की नींद उड़ा दी। आखिरकार सीतापुर पुलिस ने हरगांव में उन्हें सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सतीश चंद्र मिश्रा को भी लखनऊ आवास में नज़रबंद कर लिया गया। उधर, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खीरी आने के ऐलान के बाद पुलिस  हाउस अरेस्ट करने की तैयारी में है। अखिलेश के आवास के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। उधर, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सोमवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि लखीमपुर की घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वे पीड़ित परिवार वालों से मिलने के लिए सोमवार को लखीमपुर जा रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें