सड़क दुर्घटना में चार लोगों की हुई मौत, ऐसे हुआ हादसा…….. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सासाराम में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के सबरबाद गांव के समीप एनएच दो पर कार व ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी। इस टक्कर में चार लोगों की मौत मौके पर हो गई। जबकि एक शख्स घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मरने वाले सभी चार लोग कार में सवार थे। इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है।  हादसा रोहतास-कैमूर जिला के चेनारी के सवरा गांव के समीप एनएच दो के पास हुआ।

एक ही परिवार के सभी मृतक 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब कार पर सवार होकर एक ही परिवार के लोग बनारस से वापस सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की एक टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में चार लोगों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मरने वालों और घायल की की पहचान हो गयी है। मरने वाले सभी लोग सासाराम के निवासी थे। वे बनारस गये हए थे। मृतकों में दिवाकर साहू, कृष्ण कुमार, गोपाल प्रसाद और अशोक गुप्ता शामिल हैं। जबकि घायल शख्स का नाम पप्पू गुप्ता है। उसे इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। चेनारी पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें