दो महिलाएं और एक बच्ची अपने ही घर में हो गए दफन………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव में घर गिरने से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे जख्मी हो गये। जख्मी सभी बच्चों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जख्मी और मृतक एक ही परिवार के हैं। मृतक की पहचान कैलाश राय की 32 वर्षीया पत्नी सोनिया देवी, उमेश राय की 68 वर्षीया पत्नी रामसखी देवी व कैलाश राय की 6 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। जख्मी बच्चे की पहचान कैलाश राय की पुत्री गुड्डी कुमारी, नेहा कुमारी व पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है।

तेज आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोग
मिली जानकारी के अनुसार हेतिमपुर गांव में यह हादसा रविवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक ईंट और मिट्टी का बना घर गिर गया। मृतक व जख्मी उसी घर मे सोए हुए थे। घर गिरने से परिवार के सभी छह लोग दब गए। घर गिरने की आवाज सुनने पर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुली और अनहोनी की आशंका में सभी बाहर निकले तो घर गिरा देख उनके होश उड़ गए।

https://samachardoot.in/2021/10/04/four-people-died-in-a-road-accident-this-is-how-the-accident-happened-read-full-news/

स्थानीय लोगों ने किया राहत बचाव कार्य
पड़ोसियों ने तत्क्षण बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने गिरे घर के मलबे को हटा कर सभी को बाहर निकाला जिसमें तीन लोग मृत पाए गए वहीं जख्मी हुए बच्चे कराह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/04/the-bird-collided-with-the-plane-and-caught-fire-then-the-pilot-showed-understanding-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें