15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल चौकी पुलिस टीम ने पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छातामुड़ा बायपास के पास जूटमिल चौकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक पकड़ते हुए उसके पास से 15 लीटटर महुआ शराब शराब जब्त कर रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्‍व में 03 अक्टूबर को जूटमिल पुलिस स्टाफ द्वारा बाईपास मेन रोड छातामुडा चौक के पास एक युवक को 30 लीटर जरकिन में शराब लेकर ऑटो या लिफ्ट लेने वाहन के इंतजार करते समय पकड़ा।

https://samachardoot.in/2021/10/04/two-women-and-a-child-were-buried-in-their-own-house-read-full-news/

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक जरकिन में शराब लेकर रोड़ किनारे खड़ा है। पुलिस पार्टी द्वारा युवक से पूछताछ किया गया, युवक अपना नाम शहबाज खान पिता जद्बार खान उम्र 21 वर्ष साकिन साईरागर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर का होना बताया जिसके पास से एक सफेद रंग 30 लीटर क्षमता वाली जरीकन के अंदर भरा हुआ करीबन 15 लीटर महुआ शराब कीमती 1500 का मिला।

https://samachardoot.in/2021/10/04/four-people-died-in-a-road-accident-this-is-how-the-accident-happened-read-full-news/

शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा जिसे चौकी लाया गया। आरोपी शहबाज खान के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। शराब रेड कार्यवाही में चौकी जूटमिल के प्रधान शम्भू पाण्डेय, आरक्षक सूर्यकांत सिंह, रघुवेंन्द्र प्रताप सिंह जगत, गणेश सिंह शामिल थे।

https://samachardoot.in/2021/10/04/compensation-of-50-thousand-to-the-families-of-those-who-died-of-corona-will-be-paid-in-30-days/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें