बॉयफ्रेंड को मिला ऐसा सरप्राइज, अपनी ही गर्लफ्रेंड को नहीं पहचान पाया…………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोस्तों के जन्मदिन को यादगार मनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं और जब बात गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के जन्मदिन की हो तो यह दिन और भी खास हो जाता है। अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन को मनाने के लिए लड़की ने खास तरीका आजमाया लेकिन यह सफल नहीं हो पाया। हालत यह हो गई कि उसका बॉयफ्रेंड अपने जन्मदिन के दिन अपनी गर्लफ्रेंड को ही नहीं पहचान पाया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के शिकागो की है। मिरर की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। इसके लिए उसने अपना हुलिया ही बदल लिया और गिफ्ट पैक कराकर खुद डिलीवरी करने पहुंच गई। वह दिखने में एकदम डिलीवरी बॉय की तरह लग रही थी और इसीलिए उसके बॉयफ्रेंड ने उसे पहचानने में गलती कर दी। उसको सच में लगा कि यह डिलीवरी बॉय है।

https://samachardoot.in/2021/10/05/on-suspicion-of-illicit-relations-of-daughter-in-law-the-former-soldier-had-committed-4-murders-reached-the-jail-with-a-towel-read-full-news/

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम निकी है। निकी अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची, उसने दरवाजा बजाया तो उसका बॉयफ्रेंड ही अंदर से निकला लेकिन डिलीवरी बॉय के गेटअप में होने की वजह से निकी का बॉयफ्रेंड उसे पहचान ही नहीं पाया। निकी ने सिर से पांव तक काले कपड़े पहन रखे थे साथ ही आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था।

https://samachardoot.in/2021/10/05/woman-found-friend-online-and-then-robbed-in-love-20-lakh-read-full-news/

इतना ही नहीं इसके अलावा निकी फेस मास्क, टोपी और दस्ताने हुई थी। जब वह बॉयफ्रेंड के सामने पहुंची और उसे गिफ्ट देते हुए जन्मदिन की बधाई दी तो बॉयफ्रेंड चौंक गया। उसे समझ नहीं आया कि डिलीवरी बॉय को कैसे पता कि उसका जन्मदिन है। बॉयफ्रेंड को अब तक भी कुछ समझ नहीं आया था। इसी बीच निकी की बहन जो पीछे से इस घटना का वीडियो बना रही थी, वह सामने आ गई।

https://samachardoot.in/2021/10/05/a-young-mans-affair-was-going-on-with-a-married-girl-girlfriends-brother-and-husband-took-their-lives-read-full-news/

जब निकी की बहन सामने आई तो उसके बॉयफ्रेंड को सब सच्चाई पता चल गई। इसके बाद जब निकी ने अपना हुलिया उतारा तो उसके बॉयफ्रेंड ने उसे गले लगा लिया। इस पूरी कहानी को निकी ने सोशल मीडिया ऐप अपर बताया है। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।

https://samachardoot.in/2021/10/05/the-elder-brother-beat-the-younger-brother-so-much-that-he-died-what-was-the-matter-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें