‘विल यू मैरी मी’ का बैनर लेकर उड़ रहा विमान, क्रैश होकर जमीन पर गिरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादी का प्रपोजल लोग कई तरीके से करते हैं। इसे यादगार बनाने के लिए प्रेमी अकसर कुछ बड़ा करने की सोचते हैं ताकि यह दिन उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बनकर रहे। लेकिन कनाडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक ऐसा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो शादी के प्रपोजल वाला एक बैनर लेकर उड़ रहा था। इस बैनर में ‘विल यू मैरी मी’ लिखा था। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दरअसल, यह घटना कनाडा के मांट्रियल शहर की है। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि यह विमान एक बैनर लेकर उड़ रहा था। विमान जब हवा में था तभी उसके इंजन में खराबी आ गई। जिसके बाद वो अचानक से जमीन पर आ गिरा और आग की लपटों में घिर गया।

https://samachardoot.in/2021/10/06/boyfriend-got-such-a-surprise-could-not-recognize-his-own-girlfriend-read-full-news/

यह हालांकि कोई बहुत बड़ा विमान नहीं था लेकिन जब यह गिर रहा था तो बहुत तेजी से आवाज आ रही थी और आग की लपटें भी तेजी से दिख रही थीं।

https://samachardoot.in/2021/10/06/jios-network-down-users-unable-to-call-and-use-internet/

जब यह विमान गिरा तो लोग तेजी से इसकी तरफ दौड़े। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पायलट बुरी तरह घायल हो गया। ये विमान एक बैनर लेकर उड़ान भर रहा था। बैनर विमान के बाहर लहरा रहा था, जिसमें शादी का प्रपोजल लिखा हुआ था।

https://samachardoot.in/2021/10/06/here-again-the-lockdown-800-died-in-a-single-day-read-full-news/

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि पायलट की पहचान एक विज्ञापन एजेंसी के मालिक के रूप में की गई है। दुर्घटना के कारणों का पता करने के लिए दो जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर भेजा गया।

https://samachardoot.in/2021/10/06/after-the-death-of-her-husband-the-wife-continued-the-war-proved-her-innocence-in-the-19-year-old-case/

बताया गया कि विमान में दो लोग ही सवार थे। जिनमें से एक की तो मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल घटना की जांच शुरू हो गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/06/35-girl-students-found-corona-infected-in-government-school-school-will-remain-closed-for-five-days-there-is-a-stir-in-health-department/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें