बिलासपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान ट्रांसफर, 11 हाईकोर्ट के 15 न्यायाधीशों का तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। 11 उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का मंगलवार को स्थानांतरण किया गया। विधि मंत्रालय ने स्थानांतरण और पदस्थापनाओं की सूची ट्विटर पर साझा की है। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने करीब एक पखवाड़ा पहले तबादलों के लिए सिफारिश की थी। कुछ साल पूर्व भी बड़े स्तर पर उच्च न्यायालयों के 23 न्यायाधीशों का तबादला किया गया था।

न्याय विभाग द्वारा ट्वीट की गई सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय में भेजा गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/06/congress-leaders-son-had-gone-out-to-meet-girlfriend-after-two-days-on-the-banks-of-the-river-read-full-news/

गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस एस रामचंद्र राव को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भेजा गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/06/minor-girl-missing-since-8-days-was-found-in-the-forest-suspected-of-murder-read-full-news/

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह का स्थानांतरण उड़ीसा उच्च न्यायालय किया गया है, वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना का तबादला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय किया गया है। उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/06/thieves-took-the-judges-car-from-the-parking-lot-now-the-police-is-checking-the-cctv-footage-read-full-news/

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा को उड़ीसा उच्च न्यायालय भेजा गया है। केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एम बदर का पटना उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/06/five-people-robbed-lakhs-of-rupees-on-the-strength-of-weapons-mother-and-sister-in-shock-read-full-news/

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी (सभी इलाहाबाद उच्च न्यायालय) को क्रमशः दिल्ली उच्च न्यायालय।

https://samachardoot.in/2021/10/06/love-sex-cheating-by-threatening-to-make-the-obscene-picture-viral-read-full-news/

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है। स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

https://samachardoot.in/2021/10/06/three-policemen-and-one-suv-driver-died-in-a-road-accident-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें