कर्नाटक के यादगीर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक आदमी ने रेप का विरोध करने पर महिला पर पेट्रोल छिड़कर उसे जला दिया, महिला 95 प्रतिशत शरीर झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
आरोपी की पहचान गंगप्पा बसप्पा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर सुरपुर तालुक में पीड़िता के घर में घुस गया और सोमवार तड़के करीब 2 बजे उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा।
पीड़िता ने जब रेप का विरोध किया तो आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. पीड़िता का 95 प्रतिशत झुलस गया. टाइम्स नाउ ने बुधवार को बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
इस मामले का पता तब चला जब महिला सुबह घर से बाहर नहीं आई. पुलिस ने बताया, “आरोपी ने आधी रात में महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने बाहर जाकर अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और महिला को आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई,”
इस बीच, कर्नाटक के मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, “यादगीर जिले के एक गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना हुई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है और आरोपी को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। जांच के बाद से चल रहा है, इस पर मेरी ओर से टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। जांच को समाप्त होने दें।








