पेट्रोल पंप पर काम करते हैं पिता, बेटी ने IIT कानपुर में लहराया परचम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहते हैं कि मेहनत किसी भी चीज की मोहताज नहीं होती है। एक लड़की ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है। इस लड़की के पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं और लड़की ने आईआईटी कानपुर में परचम लहरा दिया है। आर्या राजगोपाल नाम की इस लड़की को आईआईटी कानपुर में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला मिल गया है।

दरअसल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस लड़की और उसके पिता की तस्वीर पोस्ट की है। ये दोनों एक पेट्रोल पंप पर खड़े हुए दिख रहे हैं। हरदीप सिंह पुरी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल को छूने वाली घटना, आर्या राजगोपाल ने अपने पिता राजगोपाल और देश के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हम सभी लोगों को गौरवान्वित कर दिया है। पिता-पुत्री की यह जोड़ी न्यू इंडिया के लिए एक प्रेरणा और रोल मॉडल हैं। मेरी शुभकामनाएं।

https://samachardoot.in/2021/10/07/beware-privacy-in-danger-14-popular-android-apps-found-leaking-data-of-crores-of-users-9-still-active/

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले राजागोपाल की बेटी आर्या की प्रेरक कहानी शेयर कर रहा हूं। आर्या ने आईआईटी कानपुर में प्रवेश पाकर हमें गौरवान्वित किया है। आर्या को शुभकामनाएं।

https://samachardoot.in/2021/10/07/the-limits-of-obscenity-were-crossed-the-woman-kept-pulling-the-sari-and-she-kept-shouting-read-full-news/

सके अलावा तमाम लोगों ने आर्या राजगोपाल की इस सफलता को शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। ‘द बेटर इंडिया’ ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि आर्या राजगोपाल की कहानी सिर्फ अकादमिक सफलता ही नहीं बल्कि धैर्य और दृढ़ संकल्प की भी कहानी है। उनके पिता पिछले 20 वर्षों से पेट्रोल पंप पर लगातार काम कर रहे हैं ताकि उनकी बेटी का भविष्य उज्जवल हो सके।

https://samachardoot.in/2021/10/07/horrific-road-accident-nine-killed-27-injured-in-bus-truck-collision/

पिता के त्याग और अपने मेहनत की बदौलत आर्या राजगोपाल ने मिसाल पेश की है। आईआईटी कानपुर में वे पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। जैसे ही आर्या राजगोपाल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तमाम लोग इसे शेयर करने लगे और आर्या के बारे में खोजने लगे। हालांकि अभी तक इतनी ही जानकारी आर्या राजगोपाल के बारे में सामने आई है।

https://samachardoot.in/2021/10/07/new-trend-of-killing-by-being-bitten-by-poisonous-snake-supreme-court-expressed-concern/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें