सांसद सरोज पांडेय हुईं घायल, ICU में चल रहा इलाज, जल्द किया जा सकता है दिल्ली शिफ्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय चोटिल हो गईं हैं जिसके बाद उन्हे घायल अवस्था में सेक्टर 9 मुख्य चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, जहां चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मैत्री नगर निवास में पैर फिसलने से घायल हुई हैं, मल्टीपल फ्रैक्चर होने की संभावना जताई जा रही है। जिन्हे जल्द दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। अस्पताल में सरोज पांडेय के करीबी मौजूद है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें