भारी बारिश से मकान ढहा, दो बच्चों सहित 7 की मौत, सीएम ने किया 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक के बेलागवी में तेज बारिश की वजह से बुधवार रात एक मकान ढहने से सात लोगों की मौत हो गई। मारे गए सात लोगों में से 2 बच्चे भी हैं। हादसा बेलागवी के बादल अंकालगी गांव में रात करीब 9 बजे हुआ।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

हीरेबागवाड़ी पुलिस थाने के डिप्टी कमिश्नर एमजी हायरमेट ने कहा, ‘भारी बारिश की वजह से दीवार गिकी। मारे जाने वालों में एक नवजात था। सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।’

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सात में से पांच की मौत मौके पर ही हो गई थी और बाकी दो ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा था। सीएम बोम्मई ने जिला प्रभारी गोविंद करजोल को मौके पर जाने के लिए कहा है। साथ ही डिप्टी कमिश्नर को भी सभी जरूरी कम उठाने जाने का निर्देश दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें