फूड डिलीवरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने जब ऑनलाइन खाना मंगाया तो उसे होटल ने कच्चा मांस भिजवा दिया। इसके बाद यह मामला आगे बढ़ गया। शख्स ने होटल के ऊपर केस कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला ग्राहक के पक्ष में सुनाया और होटल के ऊपर जुर्माना लगाते हुए यह आदेश दिया कि होटल को नौ लाख रुपये भरने पड़ेंगे।
https://samachardoot.in/2021/10/08/traveling-in-train-without-mask-will-be-heavy-kovid-guideline-extended-for-6-months-rs-500-read-full-news/
दरसल, यह मामला इंग्लैंड के एक शहर का है, यहां एक एशियन होटल के साथ यह घटना हुई है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्नवॉल में स्थित एशियन बाउल्स नाम के एक चाइनीज होटल में एक शख्स एक दिन खाने पहुंचा। जब वह वहां पहुंचा तो उसने पाया कि होटल की स्थित काफी खराब है, ना वहां साफ़-सफाई है और ना ही अच्छे तरह से नियमों का पालन कर रहा है और यह होटल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
https://samachardoot.in/2021/10/08/strange-sounds-were-coming-from-inside-the-beo-office-when-the-lock-was-opened-the-computer-was-found-torn-and-torn-read-full-news/
इसके बाद शख्स वहां से वापस चला आया और एक प्लान बनाया। उसने इस होटल से ऑनलाइन चिकन मोमो आर्डर किया। कुछ समय बाद होटल ने यह आइटम शख्स के घर डिलीवर करा दिया। शख्स ने आर्डर खोला तो पाया कि मोमो के अंदर कच्चा मांस भरा हुआ था। इसके बाद शख्स ने होटल की कम्प्लेन कर दी और वहां के स्थानीय फूड अफसर को अपने यहां बुला लिया।
https://samachardoot.in/2021/10/08/if-the-family-did-not-adopt-then-the-newly-married-couple-took-this-step-in-the-closed-mine-read-full-news/
शख्स ने पूरी कहानी फूड अफसर को बता दी। इसके बाद फूड अफसर उस होटल में पहुंच गया। अफसर वहां पहुंचा तो देखा कि बेहद गंदगी के बीच इस होटल में खाना बनाकर डिलीवर किया जा रहा था। वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था और तेल से चिपचिपे फर्श पर खाना बनाया जाता था। ये एक घर के आगे के हिस्से में चलाया जा रहा था। फूड अफसर ने होटल के मालिक को बुलाकर उसका बयान दर्ज किया और वहां से चला आया।
https://samachardoot.in/2021/10/08/there-was-pain-in-the-chest-when-the-investigation-was-done-a-shocking-thing-came-to-the-fore-read-the-full-news/
आखिरकार कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए होटल पर कई धाराओं में दोषी पाते हुए जुर्माना लगाया। होटल के मालिक को नौ लाख से अधिक का फाइन भरना पड़ा। इसके अलावा वह होटल बंद कर दिया गया। हालांकि काफी समय बाद कुछ शर्तों पर इसे फिर से खोलने की अनुमति मिल गई थी।
https://samachardoot.in/2021/10/09/relatives-shame-humanity-beat-woman-on-suspicion-of-black-magic-and-then-read-full-news/









