प्रेमिका के पिता से मार खाना युवक को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने प्रेमिका की जान ले ली। मामला राजस्थान के झालवाड़ के अमीरपुरा गांव का है। घटना के कुछ ही देर के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का कहना है कि जबसे लड़की के पिता ने उसे पीटा था वह अक्सर उसे चिढ़ाती रहती थी। इस बात को लेकर उसके अंदर काफी गुस्सा थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले में पूछताछ कर रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/09/relatives-shame-humanity-beat-woman-on-suspicion-of-black-magic-and-then-read-full-news/
गांव में पुलिस बल तैनात
लड़के की उम्र 22 साल बताई जा रही है। उसका 19 साल की एक लड़की के साथ अफेयर था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लड़की के पिता को इस बात का पता चला तो उसने युवक की पिटाई कर डाली। इससे नाराज युवक ने प्रेमिका का चाकू से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। इसको देखते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/09/kaliyugi-father-has-crossed-all-limits-of-cruelty-three-month-old-girl-in-the-floor-read-full-news/
दो साल से था अफेयर
मृत लड़की की पहचान 19 वर्षीय पूरा मेहर के रूप में हुई है। वह झालवाड़ के पेडावा पुलिस थाने के अमीपुरा (बांकीपुरा) के रहने वाले राधेश्याम की बेटी थी। जानकारी के मुताबिक वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। वहीं उसकी हत्या करने वाले युवक की पहचान जुबेर पुत्र जमील के रूप में हुई है। वह भी उसी गांव कर रहने वाला है। एसपी किरण कांग सिद्धू ने बताया कि मृत लड़की का युवक के साथ दो साल से अफेयर था। बताया जाता है कि करीब डेढ़ साल पहले लड़की के पिता ने युवक की पिटाई कर दी थी। इसके बाद से ही वह बदला लेने की योजना बना रहा था।
https://samachardoot.in/2021/10/09/closed-room-things-cannot-be-said-in-public-why-did-singhdev-say-this-on-the-two-and-a-half-year-cm-formula-read-full-news/
खेत में काम कर रही लड़की पर किया हमला
बताया जाता है कि घटना वाले दिन युवक करीब 11 बजे खेतों में पहुंचा। लड़की वहां काम कर रही थी। उसने लड़की को एक तरफ खींच लिया। पहले युवक ने लड़की के ऊपर चाकुओं से हमला किया और उसके बाद उसका गला काट डाला। इससे लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
https://samachardoot.in/2021/10/09/a-two-and-a-half-year-old-innocent-stuck-to-the-mothers-corpse-for-16-hours-in-the-forest-know-what-is-the-whole-matter/
एएसपी राजेश यादव ने बताया कि घटना के पीछे मुख्य वजह लड़की के पिता द्वारा युवक को पीटना है। आरोपी ने बताया कि जबसे लड़की के पिता ने उसे पीटा था वह अक्सर उसे चिढ़ाती थी और उसका मजाक उड़ाती रहती थी। वैसे उस घटना के बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था और दोनों अपने-अपने समुदाय में शादी करने वाले थे।
https://samachardoot.in/2021/10/09/30-lakh-rupees-have-reached-the-account-of-women-from-the-government-know-what-is-the-whole-matter/








