आमतौर पर सस्ते शेयरों (पेनी स्टॉक्स) में संभलकर पैसा लगाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें रिस्क ज्यादा होता है। लेकिन, 2-3 रुपये से लेकर 25 रुपये तक वाले इन पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को मालामाल करने का भी काम किया है। हम आपको कुछ ऐसे सस्ते शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में 9,100 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। यानी, अगर किसी निवेशक ने इन शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज वह पैसा 90 लाख रुपये से ज्यादा होता। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से हैं वो जबर्दस्त रिटर्न देने वाले पेनी स्टॉक…
https://samachardoot.in/2021/10/09/relatives-shame-humanity-beat-woman-on-suspicion-of-black-magic-and-then-read-full-news/
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स ने दिया 9100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
अक्टूबर 2020 में फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर 1.24 रुपये के स्तर पर था। 8 अक्टूबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 125.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। 1 साल में ही कंपनी के शेयरों में 9100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने पिछले साल अक्टूबर में कंपनी के स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज वह रकम 91 लाख रुपये से ज्यादा होती।
https://samachardoot.in/2021/10/09/kaliyugi-father-has-crossed-all-limits-of-cruelty-three-month-old-girl-in-the-floor-read-full-news/
आदिनाथ टेक्सटाइल ने दिया 4300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
आदिनाथ टेक्सटाइल के शेयर अक्टूबर 2020 में 1.48 रुपये के स्तर पर थे। 8 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 64.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले 1 साल में आदिनाथ टेक्सटाइल के शेयरों ने 4300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न निवेशकों को दिया है। यानी, कंपनी के शेयर में एक साल पहले 1 लाख लगाने पर आज उसका वैल्यूएशन 43 लाख रुपये से ज्यादा होता।
https://samachardoot.in/2021/10/09/closed-room-things-cannot-be-said-in-public-why-did-singhdev-say-this-on-the-two-and-a-half-year-cm-formula-read-full-news/
टाटा टेलिसर्विसेज ने दिया 1300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयर अक्टूबर 2020 में 3 रुपये के करीब थे। 8 अक्टूबर 2021 को BSE में कंपनी के शेयर 43.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 1,200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। मतलब, अगर किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में पिछले साल अक्टूबर में 1 लाख रुपये इनवेस्ट किए होते तो आज वह रकम 14 लाख रुपये से ज्यादा होती।
https://samachardoot.in/2021/10/09/a-two-and-a-half-year-old-innocent-stuck-to-the-mothers-corpse-for-16-hours-in-the-forest-know-what-is-the-whole-matter/
ब्राइटकॉम ग्रुप ने दिया 1,100 फीसदी से अधिक रिटर्न
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर अक्टूबर 2020 में 5.5 रुपये के करीब थे। 8 अक्टूबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 78.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए। कंपनी के स्टॉक्स ने पिछले एक साल में 1,100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है। यानी, अगर किसी व्यक्ति ने ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में उसका वैल्यूएशन 14 लाख रुपये से अधिक होता।
https://samachardoot.in/2021/10/09/railways-canceled-these-trains-in-fear-of-fog-see-the-complete-list-whether-the-name-of-your-train-is-also-included/









