दो भाई 31 सालों से लूट रहे थे महिला की आबरू, शिकायत के बाद………….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा। गुरुग्राम के सेक्टर 37 इलाके में दो फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। महिला कर्मचारी से 31 साल से गैंगरेप होता रहा। महिला कर्मचारी पिछले 31 साल से इस घटना को लेकर चुप थी, लेकिन अब आखिरकार उसने चुप्पी तोड़ी है। मुकदमा दर्ज हुआ है। गैंगरेप का आरोप इन्हीं दोनों पर है. दोनों फरार हो गए हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/09/relatives-shame-humanity-beat-woman-on-suspicion-of-black-magic-and-then-read-full-news/

यूपी की रहने वाली महिला के अनुसार उसकी 1990 में शादी हुई थी। शादी के बाद पति के साथ वह गुरुग्राम आ गई. उसके पति तब सेक्टर 37 में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे. पति मशीन ऑपरेटर थे।

https://samachardoot.in/2021/10/09/kaliyugi-father-has-crossed-all-limits-of-cruelty-three-month-old-girl-in-the-floor-read-full-news/

फैक्ट्री के मालिकों ने फैक्ट्री में ही रहने को जगह भी दे दी। यहां फैक्ट्री के दो मालिकों ने उसे देखा। दोनों ने पति से कहकर ऑफिस में काम पर रखवा लिया। ये दोनों भाई ही थे। काम करने के कुछ दिन बाद ही इनमें से एक मालिक की नज़र बिगड़ने लगी। महिला के अनुसार, 5 अगस्त, 1990 को पहली बार ऑफिस में ही उसके साथ एक भाई ने रेप किया और चुप रहने की बात कही। परिस्थितिवश महिला चुप रही।

https://samachardoot.in/2021/10/09/closed-room-things-cannot-be-said-in-public-why-did-singhdev-say-this-on-the-two-and-a-half-year-cm-formula-read-full-news/

इसका नतीजा ये हुआ कि फैक्ट्री के दूसरे मालिक ने भी उसके साथ दफ्तर में पूरी योजना बनाकर रेप किया। दोनों भाइयों की ओर से अंजाम दी गई घटनाओं में सिर्फ दो दिनों का अंतर रहा।

https://samachardoot.in/2021/10/09/a-two-and-a-half-year-old-innocent-stuck-to-the-mothers-corpse-for-16-hours-in-the-forest-know-what-is-the-whole-matter/

एक बार वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात भी कराया गया। महिला ने ओम प्रकाश नाम के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और पति को सब कुछ बता देने की धमकी दी तो वह आरोपियों ने आत्महत्या करने और सुसाइड नोट लिखकर उसे फंसाने की धमकी दे डाली।

https://samachardoot.in/2021/10/08/there-was-pain-in-the-chest-when-the-investigation-was-done-a-shocking-thing-came-to-the-fore-read-the-full-news/

पीड़ित के मुताबिक, उसे धमकी दी गई कि सुसाइड नोट लिखने के बाद उसे, पति को और उसके बेटे को जेल हो जाएगी। इससे वह डर गई। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसके साथ गलत काम करते रहे। पीड़ित महिला ने अपने पति को सब कुछ बता दिया। पीड़िता ने गुरुग्राम में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

https://samachardoot.in/2021/10/08/if-the-family-did-not-adopt-then-the-newly-married-couple-took-this-step-in-the-closed-mine-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें