डाक्टर दंपत्ति सोते रहे, चोर खिड़की से चुपके से घुसे और फिर ले उड़े लाखों की संपत्ति……….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर दंपती के आवास से नगदी, जेवरात, लैपटॉप, कपड़ा समेत लगभग 20 लाख की संपत्ति की चोरी हो गयी। घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एन एच 107 के किनारे बैजनाथपुर स्थित वास्तु विहार के जमुना कालोनी फ्लेट नंबर 17 में शुक्रवार रात की है।

https://samachardoot.in/2021/10/09/when-the-temple-of-corona-mata-was-demolished-the-court-reached-sc-fined-the-woman-petitioner/

जानकारी अनुसार शुक्रवार रात डा. विजय कुमार व उनकी पत्नी डा. रूपा और अपने बच्चों के साथ सोए थे। वहीं बगल के कमरे में चोरों ने खिड़की के रास्ते घुसकर अलमीरा में रखी एक लाख नगदी, लगभग 15 लाख के जेवरात, दो टैबलेट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कपड़े चोरी कर लिये।

https://samachardoot.in/2021/10/09/in-the-express-the-accused-robbed-the-mobiles-of-the-passengers-and-with-a-20-year-old-girl-read-full-news/

चोरी के बाद चोरों ने जाते समय मुख्य द्वार का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था जिसके कारण डॉक्टर सुबह जगने पर पड़ोसी को आवाज देकर दरवाजा खुलवा कर बाहर निकल सके।

https://samachardoot.in/2021/10/09/two-brothers-were-robbing-the-woman-for-31-years-after-the-complaint-read-full-news/

पीड़ित डॉक्टर सौरबाजार पीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी तथा उनकी पत्नी रूपा सहायक डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं तथा ये दोनों सौरबाजार में निजी नर्सिंग होम भी चलाते हैं। घटना की जानकारी पर बैजनाथपुर ओपी पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/09/what-kind-of-love-is-this-the-girlfriends-father-beat-the-lover-then-gave-this-dreadful-incident-to-the-end-read-full-news/

पुलिस ने बताया कि कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। साथ ही चोरों द्वारा ले जाए गए डॉक्टर के मोबाइल लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरी के इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बास्तुविहार में चोरी की घटना लगातार घटती रही है, जिसके कारण यहां रहनेवाले लोगों में चोरी का खौफ है।

https://samachardoot.in/2021/10/09/when-food-was-ordered-online-the-hotel-delivered-raw-meat-then-the-court-sentenced/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें