ओडिशा के पुरी शहर स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में एक पुजारी को 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद से आई बच्ची और उसके परिवार की शिकायत के बाद पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/09/relatives-shame-humanity-beat-woman-on-suspicion-of-black-magic-and-then-read-full-news/
बताया गया है कि बच्ची 12 सदी के इस मंदिर परिसर में स्थित एक छोटे मंदिर में प्रार्थना कर रही थी। वह बामाना मंदिर में अकेली थई जबकि उसके माता-पिता मुख्य मंदिर में थे। परिसर में 136 छोटे मंदिर हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/09/kaliyugi-father-has-crossed-all-limits-of-cruelty-three-month-old-girl-in-the-floor-read-full-news/
सिंहद्वार पुलिस थाने में बच्ची के अभिभावकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि वह बामाना मंदिर से रोती हुई भागी और मां को आपबीती बताई।
https://samachardoot.in/2021/10/09/closed-room-things-cannot-be-said-in-public-why-did-singhdev-say-this-on-the-two-and-a-half-year-cm-formula-read-full-news/
शिकायत के आधार पर पुजारी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चीफ वेलफेयर कमिटी को भी घटना की सूचना दी है। एसपी केवी सिंह ने बताया कि लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/09/a-two-and-a-half-year-old-innocent-stuck-to-the-mothers-corpse-for-16-hours-in-the-forest-know-what-is-the-whole-matter/








