नहाते वक्त कुएं में गिरीं बच्चियां, एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी……..पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई है। यहां पर दो मासूम बच्चियां कुएं में गिर गईं। बताया जाता है कि यह दोनों बच्चियां उत्तर प्रदेश के ललितपुर से यहां खेतों में काम करने आए मजदूरों की थीं। एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

https://samachardoot.in/2021/10/11/five-people-of-the-same-family-died-due-to-the-collapse-of-the-wall-there-was-silence-read-full-news/

नहाने गई थीं बच्चियां
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम निवारी में ललितपुर जिले के नारहट थाना अंतर्गत ग्राम दौलतपुर निवासी मजदूर क्षेत्र में फसल कटाई के लिए आए हुए थे। इनमें से मजदूर मोहन सहरिया की पुत्री पूजा (08) एवं उसकी चचेरी बहन पार्वती (10) सोमवार शाम गांव के बाहर स्थित कुएं पर नहाने गई थीं। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों कुएं के गहरे पानी में डूब गईं।

https://samachardoot.in/2021/10/11/the-passion-for-sex-has-put-them-behind-the-bars-the-teacher-often-used-to-make-students-in-the-car-read-full-news/

गोताखोरों की मदद से हुई तलाश
घटना की सूचना मिलते ही बच्चियों के माता-पिता कुएं की तरफ दौड़े। लेकिन कुएं की गहराई के चलते बच्चियों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। यह देखते ही वहां पर रोना-पीटना मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया और बच्चियों की खोज शुरू कराई। काफी देर तक चली तलाश के बाद एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दूसरी बच्ची की तलाश जारी है। मामले में जांच की जा रही है।

https://samachardoot.in/2021/10/11/ganja-worth-one-crore-was-brought-from-the-truck-hiding-in-the-coal-ash-the-police-caught-the-smuggler-absconded-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें