रायगढ़। कोरोना के कारण एक साल के अंतराल के बाद अंततः इस साल नगर मे इन दिनों नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। शहर के चौक चौराहों पर जगह -जगह में मां दुर्गा विराजमान है। नगर के समस्त दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा कलश यात्रा के साथ विराज गई है। वहीं मंदिरों में भक्तजन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/12/the-thief-robbed-the-bank-in-broad-daylight-reached-again-the-next-day-and-again-read-full-news/
शहर में बनाए गए विभिन्न पंडालों में सुबह व शाम शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के साथ भक्तगण मां दुर्गा की आराधना में डूब गए है। नवरात्रि के प्रथम दिवस देवी मंदिरों में कलश स्थापना की गई।
https://samachardoot.in/2021/10/12/girls-fell-in-the-well-while-taking-bath-the-body-of-one-was-found-the-search-for-the-other-continues-read-full-news/

कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ हो गई है। नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर बुढी मांई मंदिर, बंजारी मंदिर, अनाथलय स्थित दुर्गा मंदिर, सेठी नगर स्थित दुर्गा मंदिर के साथ-साथ चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में नवरात्रि प्रारंभ होते ही हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है।

https://samachardoot.in/2021/10/12/police-is-interrogating-the-suspects-in-the-heinous-murder-of-a-woman-in-gorkha/
वहीं आज सप्तमी के दिन से रायगढ़ शहर के अलग-अलग मोहल्लों में आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हो गई है। इसके अलावा विद्युत झालरों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा है। शहर की सजावट देखते ही बन रही है। ऐसा लग रहा है मानो भगवती मां दुर्गा के आगमन के लिए पूरा शहर ही सज गया है। इन भव्य पंडालों में भी लोग नयना भिराम दृश्य को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/12/encounter-between-police-and-naxalites-jawans-killed-3-including-2-women-naxalites-read-full-news/
लोचन नगर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा का विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। शहर के चक्रधर नगर स्थित लोचन नगर के दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है तथा सुबह-शाम आरती के साथ विशेष पूजा अर्चना किया जाता है।
https://samachardoot.in/2021/10/12/the-spark-flared-up-and-then-two-vehicles-were-burnt-down-how-did-this-accident-happen-read-full-news/









