गांजा से भरी गाड़ी दुर्गा भक्तों पर चढ़ी, मचा बवाल, पत्थलगांव बंद, गाड़ी में लगाई आग, चालक की हुई पिटाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगो पर तेज रफ्तार र्स्कापियो चढ़ने के दौरान विर्सजन में शामिल एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई और वहीं 18 लोग घायल हो गए जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें रायगढ़ रिफर किया गया है।

इस घटना के बाद पत्थलगांव बंद का आव्हान करते हुए चक्काजाम कर दिया गया है वहीं कुछ लोगों ने विसर्जन में शामिल लोगों पर गाड़ी चढ़ाने वाले ड्राईवर को पकड़कर जमकर पिटाई करते हुए उसकी गाड़ी मंे तोड़कर आग लगा दी।

इस गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा भी रखा हुआ था। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि शाम करीब बजे यह घटना घटी जब तेज रफ्तार वाहन विर्सजन पर जा रहे लोगों पर जा चढ़ा और जिसमें एक की मौत हो गई है जिसमें 18 घायल है लेकिन उन्होंने गाड़ी में गांजा नही होनें से इंकार नही किया है इतना कहा है कि पूरे मामले की जांच चल रही है।

दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान लोगों को कार से उड़ाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक जशपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपी मौके पर ही पकड़ लिया गया था। जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के निवासी है जिनमें बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सिंगरौली, बैढ़न दुसरे आरेापी को नाम शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बरगवान थाना बरगवां जिला सिंगरौली का रहना बताया जा रहा है।

आज दुर्गा-विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार कार ने जुलूस में चल रहे लोगों को कुचल दिया था। जिससे एक युवक गौरव अग्रवाल की मौत हो गई थी और तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।नगरवासियों का आरोप है की दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी में गांजा भरा हुआ था।हालांकि एसडीओपी पत्थलगांव ने कहा है की यह जांच का विषय है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें