रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में आज तड़के अचानक हैंड ग्रेनेड ब्लॉस्टहो गया। इस ब्लॉस्ट में सीआरपीएफ के करीब 6 जवान घायल होने की जानकारी मिल रही है।घायल CRPF के दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल जवान को श्री नारायणा अस्पातल में कराया गया भर्ती किया गया है।बताया जाता है कि ये ग्रेनेड ब्लास्ट आज सुबह 6.30 बजे हुआ ।


अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये उस समय घटी जब सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे….तभी ग्रेनेड डमी कारतूस बॉक्स में रखा था सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया..।अचानक तेज धमाके से वहाँ मौजूद..6 जवान के घायल हो गए और कुछ मामूली रूप से झुलस गए।इस घटना की सूचना.मिलते ही राहत टीम रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुँच कर सभी घायलों को तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।.इनमें.हवालदार विकास चौहान को ज्यादा गम्भीर होने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है..। घटना स्थल पर..सीआरपीएफ के आला अधिकारी पहुंचे चुके हैं और घायलों की हालत को देखते हुए बाद में सभी को निजी अस्पताल..में भर्ती कराया गया है।जो CRPF के जवान ग्रेनेड ब्लास्ट की चपेट में आये हैं उन घायल जवानों के नाम विकास, लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा है।










