धोबी की शर्मनाक हरकत, महिला को अकेली पाकर किया दुष्कर्म का………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के विकासपुरी में रविवार की दोपहर एक धोबी ने फ्लैट में अकेली महिला को देख उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में विकासपुरी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डेढ़ महीने से महिला पर नजर रखे हुए था और पहले भी वह दो बार उसके घर में प्रवेश कर चुका था।

https://samachardoot.in/2021/10/18/decided-to-change-cm-in-chhattisgarh-ts-singhdev-reached-delhi-two-days-after-bhupesh-baghel/

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला विकासपुरी स्थित एक अपार्टमेंट में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर को घर में अकेली थी तभी कपड़े लेने के बहाने इलाके का धोबी फ्लैट के अंदर आ गया।

https://samachardoot.in/2021/10/18/the-principal-got-the-paper-out-for-the-daughter-deleted-the-whatsapp-chat-but-got-stuck-with-the-photo-in-the-gallery/

कपड़े लेने के बाद धोबी ने रसीद थमाई। इस बीच धोबी ने पूछा कि आप घर में अकेली रहती हैं? कोई दूसरा दिखाई नहीं देता। पीड़िता ने उससे कहा कि वह अकेली ही रहती है। इतना सुनते ही आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी पीड़िता को खींचकर बेडरूम की तरफ ले जाने लगा। इस दौरान महिला उससे भिड़ गई।

https://samachardoot.in/2021/10/18/here-is-the-mysterious-gold-deposit-if-the-door-opens-india-will-leave-the-world-behind/

शोर सुनकर महिला के पड़ोसी घर से बाहर निकले तो आरोपी वहां से भाग गया। हालांकि लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना के बाद सूचना पर पहुंची विकासपुरी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/buses-parked-at-the-bus-stand-burnt-up-a-big-accident-happened-in-vidisha-madhya-pradesh/

डेढ़ महीने से था आना-जाना
पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इलाके के धोबी की दुकान पर काम करता है और पिछले डेढ़ महीने से महिला के घर कपड़े लेने के लिए जाता था। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी दो बार महिला के घर में घुस चुका था, लेकिन उसे वारदात का मौका नहीं मिला था।

https://samachardoot.in/2021/10/18/blood-on-husbands-head-for-not-giving-one-lakh-rupees-wife-with-ax-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें