धान के खेत में मिला प्रेमी युगल का कंकाल, तेजाब से जलाकर मारने की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उन्नाव में मंगलवार की सुबह धान के खेत में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों करीब एक हफ्ते से लापता थे। तेजाब से दोनों को जलाकर मारने की आशंका जताई जा रही है। जलाने के कारण शव कंकाल में तब्दील हो गए थे। मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर गांव का है। बारिश के बाद धान की फसल देखने गए किसान ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/19/heavy-rain-orgy-38-people-lost-their-lives-in-a-week-90-houses-also-collapsed/

भिखारियापुर गांव के रहने वाले बीस वर्षीय बालकेशन का गांव की रहने वाली किशोरी सरला से दोस्ती थी। बताया जाता है कि पिछले सोमवार की शाम से दोनों घर से लापता थे। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने धान की फसल में दोनों के शव पड़े देखा।

https://samachardoot.in/2021/10/19/not-only-kerala-meteorological-department-issued-alert-for-16-states-know-when-it-is-likely-to-rain/

सूचना पर सीओ आशुतोष व कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल व लापता होने के बाद की लोकेशन निकलवाई जा रही है। हत्या क्यों की और किसने की इसका पता लगाया जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/10/19/indian-army-kills-6-terrorists-in-rajouri-the-encounter-is-still-going-on/

कंकाल के पास ही लड़के और लड़की की चप्पल, मोबाइल और कपड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़का 22 साल का बालकिशन है, जबकि लड़की की उम्र 16 साल है। वह भी गांव की ही रहने वाली है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था।

https://samachardoot.in/2021/10/19/corona-patients-increased-again-44-new-cases-came-in-18-days-6-people-disappeared-in-the-capital-with-mobiles-switched-off-one-died/

12 अक्टूबर से दोनों के लापता होने के बाद इनके परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। बालकिशन के पिता चेतराम ने 13 अक्टूबर को बेटे को मारपीट कर अगवा कर ले जाने व हत्या करने की आशंका जताई थी, जबकि लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि बालकिशन उनकी बेटी को साथ ले गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/19/twins-lost-their-lives-due-to-lizard-parents-told-the-death-an-accident-read-full-news/

आरोप यह भी है कि दोनों की ही तहरीर पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। मृतक बालकेशन के पिता राम सिंह ने बताया कि उनके बेटे को 12 अक्तूबर को रामकुमार ने खेत पर पीटा गया था। शाम से उनका बेटा लापता हो गया था। जिस की तहरीर पुलिस को दी गई थी। मगर पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें ही थाने में बंद कर दिया गया।

https://samachardoot.in/2021/10/18/shameful-act-of-washerman-found-the-woman-alone-and-committed-rape-read-full-news/

उन्होंने बताया कि उनके बेटे के शव के पास राम कुमार की बेटी सरला का भी शव मिला है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन दोनों की हत्या सरला के पिता रामकुमार ने की है। बांगरमऊ सीओ आशुतोष ने बताया कि भिखारियापुर गांव में राम सिंह के खेत पर दोनों के शव मिलने की सूचना मिली थी। गांव वालों ने शवों की पहचान बाल केशन व सरला के रूप में की है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/a-unique-wedding-took-place-between-heavy-rains-and-floods-the-bride-and-groom-reached-the-wedding-venue-sitting-in-the-escape/

पोस्टमार्टम के बाद डीएनए संरक्षित करवाया जाएगा। थाना बांगरमऊ में तहरीर मिली थी। जिसमें युवक की गुमशुदगी व किशोरी के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया था। गांव वालों से पूछताछ की गई कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बहुत जल्द ही इस पर खुलासा किया जाएगा।

https://samachardoot.in/2021/10/18/the-voices-of-rebellion-in-the-city-congress-mahila-congress-leader-raised-questions-on-the-functioning-of-the-city-president/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें