सालियों ने ‘जीजा’ की कर दी बेइज्जती, डिमांड नहीं पूरी कर पाया तो दुल्हन ने लौटा दी बारात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन साल पहले जिसके लिए लड़का-लड़की भागे थे, वह दिन आ चुका था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लड़का और लड़की के परिवार वालों को राजी किया गया। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। दुल्हन बारात का इंतजार कर रही थी, तो वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हन को लेने के लिए बारात और गाजे-बाजे के साथ घर से निकल पड़ा।

https://samachardoot.in/2021/10/19/in-the-chief-ministers-mass-marriage-scheme-the-married-man-along-with-his-sister-in-law-got-married-to-the-sister-in-law-read-full-news/

बारात दुल्हन के गांव पहुंच गई। यहां बारात का जोरदार स्वागत किया गया। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई। जयमाल के दौरान स्टेज पर दूल्हे की सालियां भी मौजूद थीं।

https://samachardoot.in/2021/10/19/gang-rape-of-a-student-of-class-vii-going-to-see-the-fair-the-minor-was-made-a-victim-of-lust-read-full-news/

नए नवेले जीजा से सालियां ने कुछ खास डिमांड कर दी। सालियों की डिमांड सुनते ही जीजा भड़क गया। पहले तो काफी देर तक आनाकानी करता रहा, जब उसने सालियों की डिमांड पूरी नहीं की तो दुल्हन को भी गुस्सा आ गया। बहनों की मांग के आगे दुल्हन ने अपने प्रेमी को भी नहीं बख्शा। दुल्हन ने बारातियों के सामने ही दूल्हे की बेइज्जती कर दी और फिर बारात को वापस कर दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/19/skeleton-of-lover-couple-found-in-paddy-field-fear-of-being-burnt-by-acid/

मामला यूपी के हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव का है। यहीं के रहने वाले विपिन की शादी जरिया थाना क्षेत्र के बौखरा गांव में तय हुई थी। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया, जहां द्वारचार के बाद टीका की रस्म पूरी की गई। बताते हैं कि शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तभी स्टेज पर मौजूद सालियों ने अपने जीजा से पांच हजार रुपये नेग की डिमांड कर दी।

https://samachardoot.in/2021/10/19/the-man-had-pain-in-his-stomach-for-six-months-when-doctors-operated-the-mobile-came-out-read-full-news/

सालियों की डिमांड सुनकर दूल्हा हड़बड़ा गया और सालियों को कम नेग लेने की बात कही। दूल्हे ने पहले पांच सौ रुपये नेग में दिए, लेकिन सालियों ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने नेग की रकम बढ़ाकर डेढ़ हजार कर दी, लेकिन सालियां पांच हजार रुपये नेग लेने पर अड़ी रहीं।

https://samachardoot.in/2021/10/19/twins-lost-their-lives-due-to-lizard-parents-told-the-death-an-accident-read-full-news/

बस बात यहीं पर बिगड़ती चली गई। इस पर मंडप में हंगामा हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। दुल्हन सारा मामला देख रही थी। इस बीच नाराज दुल्हन ने बारात को वापस लौटा दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/19/corona-patients-increased-again-44-new-cases-came-in-18-days-6-people-disappeared-in-the-capital-with-mobiles-switched-off-one-died/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें