रायगढ़। जनपद पंचायत रायगढ़ में अध्यक्ष पति पर कामकाज में दखलंदाजी एवं महिला जनपद सदस्यों से अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए करीब 8 जनपद सदस्यों के इस्तीफे की पेशकश से हड़कंप मच गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/21/girlfriend-called-boyfriend-and-said-there-is-no-one-in-the-house-come-soon-and-then-what-happened-to-the-lover-read-full-news/
सूत्रों के मुताबिक रायगढ़ जनपद के कांग्रेस समर्थित करीब 8 जनपद सदस्यों ने जनपद सीईओ को इस्तीफा सौंपा है। बताया जाता है अध्यक्ष पति के व्यवहार से खासकर महिला जनपद सदस्य खासे नाराज हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि अध्यक्ष पति कामकाज में अडंगा लगा रहें है। साथ ही महिला जनपद सदस्यों से उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा हैं, जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंचा है।
https://samachardoot.in/2021/10/21/action-taken-in-the-case-of-death-by-hanging-the-cause-of-death-on-the-wall-sp-suspended-asi-orders-for-investigation-read-full-news/
सामूहिक रूप से इस्तीफा पत्र सौंपने के पूर्व इस पूरे मामले को लेकर जनपद अध्यक्ष से इस्तीफा देने व अध्यक्ष पति द्वारा माफी मांगे जाने की मांग की गई थी। हालांकि जनपद सदस्यों के इन दोनों मांगों में से किसी भी मांग के पूरी नहीं होने पर आज जनपद सीईओ को जनपद सदस्यों ने इस्तीफा सौंप दिया है। इस तरह कांग्रेस समर्थित 8 जनपद सदस्यों के इस सामूहिक इस्तीफे की खबर से हड़कंप मच गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/21/where-was-the-big-consignment-of-ganja-going-will-the-caught-smugglers-open-the-secret/
नही आया नंदेली हाउस का दबाव भी काम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय रायगढ़ के जनपद पंचायत रायगढ़ में कांग्रेसी सदस्यों का बहुमत है। जिसके कारण अध्यक्ष पद की ताजपोशी भी कांग्रेसी सदस्य श्रीमती भूमिसूता चौहान की भी है। किंतु श्रीमती चौहान की ताजपोशी के बाद से अब तक उनके शिक्षक पति ही उनका अधिकांश काम सम्हालते हैं और इसी वजह से यह घटना सामने आई है। रायगढ़ जनपद के करीब दर्जनभर कांग्रेसी सदस्यों के विरोध के स्वर फूटने के बाद इनमें से कुछ जनप्रतिनिधियों को मंत्री जी के निवास नंदेली हाउस में भी बुलावा आया है और उन्हें समझाईश देकर दबाव बनाने का भी प्रयास किया गया है। किंतु इसके बावजूद यह दबाव काम नही आया। हालांकि कुछ सदस्यों ने इस्तीफा देने से किनारा कर लिया। इसके बावजूद आधे दर्जन से अधिक सदस्यों ने सामुहिक रूप से इस्तीफा देकर इस मामले को तूल दे दिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/21/corona-again-raised-concern-34-new-cases-were-found-in-chhattisgarh-in-24-hours-read-full-news/
महिला सदस्य ने जमकर निकाली भडास
रायगढ़ जनपद में कांग्रेसी सदस्यों को इस्तीफे के दौरान महिला सदस्य मुस्कान चौहान ने मीडिया के सामने अध्यक्ष पति पर जमकर भडास निकालते हुए कहा कि रायगढ़ जनपद में अध्यक्ष पति की ही तूती बोलती है और महिला अध्यक्ष होनें के बावजूद महिला सदस्यों को भी किसी काम के लिए अपने अध्यक्ष के बदले उनके पति से ही बात करनी पड़ती है। जबकि अध्यक्ष पति के द्वारा महिला सदस्यों के साथ लगातार दुर्व्यवहार होता आ रहा है। महिला सदस्यों ने पूर्व में भी इसकी शिकायत की थी। मगर उस पर भी कोई कार्रवाई नही होनें के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अध्यक्ष पति अपने शिक्षकीय दायित्व से मुंह मोड़कर राजनैतिक कार्यक्रमांे और उठापटक में व्यस्त दिखते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
https://samachardoot.in/2021/10/21/the-girl-had-come-out-of-the-house-to-bite-kates-birthday-the-crazy-lover-near-the-house-read-full-news/









