महिला ने किया कुछ ऐसा अनोखा प्रदर्शन की पुलिस को दौड़कर बचानी पड़ गई जान……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगरा के थाना सिंकदरा क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। महिला अपनी जमीन पर गड्ढा बनाकर उसमें बैठ गई और खुद को मिट्टी से ढक लिया। पुलिस और प्रशासन पर जमीन हड़पने के आरोप लगाया। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और महिला को समझाबुझाकर गड्ढे से बाहर निकाला।

https://samachardoot.in/2021/10/22/ganja-is-smuggled-in-many-states-at-low-prices-from-here-know-how-this-game-happens-read-full-news/

मामला सिकंदरा के बाईपुर क्षेत्र का है। यहां की निवासी प्रेमलता की गांव में भूमि है। प्रेमलता का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ये शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार की गई।

https://samachardoot.in/2021/10/21/girlfriend-called-boyfriend-and-said-there-is-no-one-in-the-house-come-soon-and-then-what-happened-to-the-lover-read-full-news/

लेकिन अधिकारियों ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की कोई भी कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को महिला ने जमीन में गड्ढा खोदा और खुद उसमें जाकर बैठ गई। गर्दन तक मिटटी से गड्ढे को भर दिया गया।

https://samachardoot.in/2021/10/21/action-taken-in-the-case-of-death-by-hanging-the-cause-of-death-on-the-wall-sp-suspended-asi-orders-for-investigation-read-full-news/

परिवार के सदस्य भी पहुंचे और हंगामा करने लगे। सिकंदरा थाना की पुलिस महिला को समझाने के लिए पहुंची। लेकिन महिला ने किसी की भी नहीं सुनी। काफी देर बाद तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैमाइश का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला गड्ढे से बाहर निकली।

https://samachardoot.in/2021/10/20/cash-up-to-20-thousand-rupees-will-reach-home-on-your-one-call-know-this-facility-of-sbi/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें