मैनपुरी में अजीतगंज के थाना एलाऊ क्षेत्र में गुरुवार रात जमीनी बंटवारे को लेकर भतीजों ने अपने चाचा व उसके पुत्र को छुरा घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया है। पिता की हालत ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है।
https://samachardoot.in/2021/10/22/where-did-the-minors-watch-porn-for-refusing-to-give-death-sentence-to-a-6-year-old-girl-read-full-news/
क्षेत्राधिकारी सिटी ने रात में ही गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।
https://samachardoot.in/2021/10/22/now-the-morsel-will-be-more-expensive-this-time-it-will-be-insolvent-in-diwali-the-prices-of-vegetables-and-fruits-will-remain-on-the-seventh-sky/
ग्राम अजीतगंज निवासी मुन्ना खां का गुरुवार रात दस बजे अपने भतीजों से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया और उसके भतीजों ने मुन्ना खां उम्र लगभग 55 वर्ष व उसके पुत्र आसिम खां उम्र लगभग 18 वर्ष के पेट मे छुरा घोंप दिया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
https://samachardoot.in/2021/10/22/ganja-is-smuggled-in-many-states-at-low-prices-from-here-know-how-this-game-happens-read-full-news/
जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर रात में ही क्षेत्राधिकारी सिटी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई।
https://samachardoot.in/2021/10/21/girlfriend-called-boyfriend-and-said-there-is-no-one-in-the-house-come-soon-and-then-what-happened-to-the-lover-read-full-news/
थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए भेजा है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
https://samachardoot.in/2021/10/21/action-taken-in-the-case-of-death-by-hanging-the-cause-of-death-on-the-wall-sp-suspended-asi-orders-for-investigation-read-full-news/









