मरी हुई पत्नी का मनाया बर्थडे और फिर 04 बच्चों की ले ली जान और कर ली आत्महत्या……..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चार बच्चों की जान लेकर खुदकुशी करने वाले शख्स ने इस खौफनाक कदम से कुछ घंटे पहले ही अपनी मृतक पत्नी जयश्री का बर्थडे मनाया था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जयश्री की मौत कुछ महीने पहले ब्लैक फंगस से हो गई थी।

https://samachardoot.in/2021/10/24/corona-blast-once-again-keep-this-precaution-in-festivals-or-else-there-may-be-a-big-problem/

पुलिस ने शनिवार को बताया कि कर्नाटक के बेलगावी जिले में शुक्रवार को 46 साल के पूर्व सैनिक ने पत्नी के दुख में कथित तौर पर अपने चार बच्चों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, शख्स 6 जुलाई को कोविड के बाद हुए ब्लैक फंगस से पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था।

https://samachardoot.in/2021/10/24/here-the-return-of-the-lockdown-announced-till-november-15-they-will-be-banned-even-in-the-festive-season-read-full-news/

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के मुताबिक, शुक्रवार रात पूर्व सैनिक ने 19, 16 और 11 साल की तीन बेटियों और 8 साल के बेटे को जहर देने के बाद खुद भी यह पी लिया। पुलिस का कहना है कि बर्थडे मनाने के बाद उसने पानी में जहर मिलाकर बच्चों को दिया और फिर खुद भी पी लिया।

https://samachardoot.in/2021/10/24/drinking-the-woman-after-mixing-intoxicants-in-cold-drink-and-taking-her-to-the-field-read-full-news/

जांच के दौरान पुलिस को सुइसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सूर्व सैनिक ने मौतों के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने यह भी लिखा है कि अंतिम संस्कार के लिए वह 20 हजार रुपए छोड़कर जा रहा है। कर्नाटक में कोरोना के बाद डिप्रेशन से जुड़ीं 41 मौतें सामने आ चुकी हैं। केवल शनिवार को ही 5 मौतें सामने आईं।

https://samachardoot.in/2021/10/24/physiotherapist-raped-a-deaf-child-in-the-clinic-sending-a-message-on-mobile-to-the-family-members-read-full-news/

शनिवार को जब घर से कोई नहीं निकला तो पड़ोसियों ने पुलिस और रिश्तेदारों को जानकारी दी। पीड़ित की कजिन ने कहा कि शुक्रवार को रात 9 बजे उसकी बात हुई थी। रिश्तेदार ने कहा, ”उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने खाना खा लिया है और गुड नाइट भी कहा। इस बात का कोई संकेत नहीं था कि वह इस तरह का कदम उठाने जा रहे हैं। वह अक्सर कहते थे कि पत्नी के बिना नहीं जी सकते हैं।’

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें