शादी शुदा महिला को ले भागा आटो वाला, महिला साथ ले गई 40 लाख रूपए और…………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर के खजराना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने बच्चे को लेकर एक ऑटो वाले के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक महिला से छोटी उम्र का है। हैरानी की बात ये है कि महिला अपने साथ घर से तकरीबन 40 लाख रुपए नकदी भी ले गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/25/celebrated-birthday-of-dead-wife-and-then-took-life-of-04-children-and-committed-suicide-read-full-news/

मामले को लेकर पीड़ित पति ने थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 40 लाख रुपए नगद तो बरामद कर ली है लेकिन अब तक महिला और बच्चा गायब है।

https://samachardoot.in/2021/10/24/corona-blast-once-again-keep-this-precaution-in-festivals-or-else-there-may-be-a-big-problem/

दरअसल खजराना क्षेत्र के संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक महिला दो दिन पहले एक ऑटो चालक के साथ फरार गई है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर ऑटो चालक के साथ बाजार आना-जाना किया करती थी। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर भी जांच कर रही है हालांकि इस मामले में पुलिस को परिवार की ओर से शिकायत जरूर की गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/24/here-the-return-of-the-lockdown-announced-till-november-15-they-will-be-banned-even-in-the-festive-season-read-full-news/

पुलिस ने ऑटो चालक और महिला दोनों के फोन नंबर को सर्विलांस पर डाला हुआ है और उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है अब तक दोनों की कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिली है साथ में एक छोटा बच्चा भी है।

https://samachardoot.in/2021/10/24/drinking-the-woman-after-mixing-intoxicants-in-cold-drink-and-taking-her-to-the-field-read-full-news/

खजराना टीआई दिनेश वर्मा के मुताबिक फिलहाल परिवार की ओर से जो शिकायत की गई है उस आधार पर पुलिस जांच कर रही है महिला किसी ऑटो वाले के साथ गई है और इस मामले में पुलिस दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रही है उसके सामने आने और बयान देने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

https://samachardoot.in/2021/10/24/physiotherapist-raped-a-deaf-child-in-the-clinic-sending-a-message-on-mobile-to-the-family-members-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें