गर्लफ्रेंड का हुआ एक्सीडेंट, मौत से पहले बॉयफ्रेंड ने निभाया यह वादा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कपल और रिलेशनशिप की कई ऐसी कहानियां सामने आती रहती हैं जिसे सुनकर लोग भावुक भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक कपल की खुशहाल जिंदगी में एक भयानक हादसा हो गया। हादसे में गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसकी मौत भी हो गई। लेकिन मौत से पहले अस्पताल में ही उसके बॉयफ्रेंड ने उससे किया हुआ वादा निभाया तो लोगों की आंखें नम हो गईं।

https://samachardoot.in/2021/10/25/celebrated-birthday-of-dead-wife-and-then-took-life-of-04-children-and-committed-suicide-read-full-news/

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कपल एक दूसरे को कई महीनों से जानते थे और एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बॉयफ्रेंड क नाम ग्रेग पीटर्स और लड़की का नाम एना लेगर है। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ चुके थे और वे जल्द ही शादी का प्लान कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में अपने घर वालों को भी बता दिया था।

https://samachardoot.in/2021/10/24/corona-blast-once-again-keep-this-precaution-in-festivals-or-else-there-may-be-a-big-problem/

इसी बीच एक दिन एना अपने ऑफिस से लौट रही थी और रास्ते में उसकी कार का भयानक तरीके से एक्सीडेंट हो गया। यह इतना भीषण था कि एना के शरीर में कई गंभीर चोटें आईं उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने पहले ही बता दिया कि हालत बहुत गंभीर है और बचा पाना काफी मुश्किल होगा, इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू कर दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/24/here-the-return-of-the-lockdown-announced-till-november-15-they-will-be-banned-even-in-the-festive-season-read-full-news/

रिपोर्ट के मुताबिक आईसीयू में ले जाते ही हालत और गंभीर हो गई। इसी दौरान उसके बॉयफ्रेंड ग्रेग ने एक बड़ा निर्णय लिया। उसने परिजनों और डॉक्टरों से बात करके आईसीयू में ही एना से शादी की। एना बेहोश थी और वह लगभग कोमा में चली गई थी लेकिन ग्रेग ने उससे शादी की तो लोगों की आंखों से आंसू निकल आए।

https://samachardoot.in/2021/10/24/drinking-the-woman-after-mixing-intoxicants-in-cold-drink-and-taking-her-to-the-field-read-full-news/

बताया जा रहा है कि ग्रेग ने अपना वादा निभाया जो उसने एना से किया हुआ था। शादी के कुछ घंटे बाद ही एना की मौत हो गई। ग्रेग उसे अपनी पत्नी के रूप में देखना चाहता था। लेकिन ऐसा सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही हो सका।

https://samachardoot.in/2021/10/24/physiotherapist-raped-a-deaf-child-in-the-clinic-sending-a-message-on-mobile-to-the-family-members-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें