दिवाली में चूल्हा जलाना होगा महंगा? LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिवाली से पहले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम बढ़ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

https://samachardoot.in/2021/10/27/corona-wreaked-havoc-here-again-the-announcement-of-lockdown-schools-started-closing-people-banned-from-leaving-their-homes-read-full-news/

 

सूत्रों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ेगा, यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। इससे पहले छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए थे। जुलाई से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुका है।

https://samachardoot.in/2021/10/27/do-not-ignore-these-10-symptoms-of-dengue-even-after-forgetting-eat-these-four-things-to-get-well-soon/

 

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को खुदरा दाम लागत के अनुरूप करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा इस अंतर को पाटने के लिए अभी तक सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी की बिक्री पर नुकसान 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/27/the-bull-had-gone-to-the-forest-for-grazing-did-not-return-home-overnight-the-dead-body-was-found-in-the-forest-in-the-morning-read-full-news/

 

इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है। देश में पात्र परिवारों को इन्हीं दरों पर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर मिलता है। एक साल में उन्हें 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली दरों पर मिलते हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/27/the-colonel-was-accused-of-raping-her-husband-by-drinking-alcohol-now-the-investigation-of-the-woman-has-also-started-know-the-reason/

 

इस बीच, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को 35 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हुई। इससे पहले दो दिन तक वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल 107.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में यह 113.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/26/this-thief-is-a-vip-sir-used-to-steal-from-jaguar-police-of-12-states-were-looking-for-2-crores-read-full-news/

 

इसी तरह दिल्ली में डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 104.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल पहले ही शतक लगा चुका है। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/26/after-killing-her-husband-she-slept-with-the-dead-body-carried-out-the-incident-with-her-lover-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें