केरल के मलाप्पुरम जिले में प्रेमी के कथित दुष्कर्म से गर्भवती हुई 17 वर्षीय लड़की ने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद मां और बच्चे को मंजेरी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना से नाबालिग लड़की के माता-पिता अनजान थे।
https://samachardoot.in/2021/10/27/what-happened-that-the-husband-was-forced-to-say-i-will-not-be-able-to-live-with-wife-put-me-in-jail-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 21 वर्षीय युवक को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/27/sbi-alerts-its-customers-do-not-accept-free-gift-offer-from-national-bank-of-india/
पुलिस ने कहा कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। जहां लड़की ने 20 अक्तूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा।
https://samachardoot.in/2021/10/27/do-not-ignore-these-10-symptoms-of-dengue-even-after-forgetting-eat-these-four-things-to-get-well-soon/
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है और लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई, जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।
https://samachardoot.in/2021/10/27/corona-wreaked-havoc-here-again-the-announcement-of-lockdown-schools-started-closing-people-banned-from-leaving-their-homes-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है और वह अपने दृष्टिबाधित माता-पिता से गर्भ छिपाने में सफल रही। उन्होंने बताया कि लड़की और पुरुष के बीच गत कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी।
https://samachardoot.in/2021/10/27/here-the-fire-created-orgy-more-than-a-dozen-houses-were-burnt-to-ashes-one-injured-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है, लेकिन पुलिस इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है।
https://samachardoot.in/2021/10/27/the-colonel-was-accused-of-raping-her-husband-by-drinking-alcohol-now-the-investigation-of-the-woman-has-also-started-know-the-reason/









