ऑनलाइन क्लास के दौरान एक अजीब हादसा हो गया। दरअसल, केरल के कासरगोड जिले स्थित कल्लर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका का ऑनलाइन क्लास के दौरान मौत हो गई।
https://samachardoot.in/2021/10/29/grabbing-land-worth-crores-step-mother-carried-out-the-dreadful-incident-read-full-news/
शिक्षिका अपने फोन पर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाते समय बेचैनी के बाद बेहोश हो गईं और कुछ ही मिनट बाद उनका निधन हो गया।टीचर की स्कूल में बच्चों को देखने की इच्छा अधूरी ही रह गई।
https://samachardoot.in/2021/10/29/friendship-happened-in-dance-class-and-then-with-the-student-after-drinking-intoxicants-read-full-news/
शिक्षिका के परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात अडोटुकया स्थित गवर्नमेंट वेलफेयर लोअर प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका माधवी सी तीसरी कक्षा के छात्रों को गणित पढ़ा रही थीं। पढ़ाते समय अचानक माधवी को बेचैनी और सांस लेने में कठिनाई हुई और फिर खांसी आने लगी। इस पर माधवी ने छात्रों को होमवर्क देकर अचानक क्लास खत्म कर दी।
https://samachardoot.in/2021/10/29/there-is-no-complete-ban-on-fireworks-supreme-court-told-which-firecrackers-are-banned/
कुछ देर बाद घर आए एक रिश्तेदार ने माधवी को बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा देखा। वह शिक्षिका को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने माधवी को मृत घोषित कर दिया।
https://samachardoot.in/2021/10/30/even-after-marriage-the-woman-used-to-stay-away-from-her-husband-on-asking-the-husband-got-a-shocking-answer-and-then-the-husband-read-full-news/
ऑनलाइन क्लास की रिकॉर्डिंग में शिक्षिका को छात्रों से यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि अगले सप्ताह स्कूल फिर से खुल जाएंगे और वह सभी छात्रों को देखना चाहती हैं। क्लास की रिकॉर्डिंग अब उनके रिश्तेदारों और छात्रों के लिए एक दर्दनाक याद बन गई है। परिजनों ने बताया कि शिक्षिका की आकस्मिक मौत का कारण उच्च रक्तचाप हो सकता है।
https://samachardoot.in/2021/10/29/action-taken-on-teacher-watching-obscene-video-in-school-bsa-suspended-read-full-news/









